ghar par hindi typing sikhe ghar par hindi typing sikhe for beginners ghar par hindi typing sikhe free ghar par hindi typing sikhe hindi mein ghar par
घर पर
हिंदी टाईपिंग कैसे सीखे? How to learn Hindi Typing at Home ?
बहुत
से ऐेसे व्यक्ति है, जिनको हिंदी टाईपिंग बहुत कठिन कार्य लगता है, परन्तु मेरा मानना है कि जब कोई व्यक्ति हिंदी
टाईपिंग सीख जाता है, तो उसे इंग्लिश टाईपिंग से ज्यादा अच्छी हिंदी
टाईपिंग लगती है। आज मैं आपको बताऊँगा कि आप कैसे घर बैठे हिंदी टाईपिंग सीख सकते है,
जैसे की मैंने सीखी थी।
हिंदी टाईपिंग के लिये आवश्यक उपकरण ?
जिस
प्रकार आपको इंग्लिश टाईपिंग के लिये किसी कम्प्यूटर या लैपटॉप की आवश्यकता नहीं
होती है, उसी
प्रकार से आप हिंदी टाईपिंग भी अपने स्मार्टफोन से कर सकते है। इसके लिये आपको अपने
फोन मे टाईपिंग बाबा ऐप को इंस्टाल करना होगा।
हिंदी
टाईपिंग की शुरूआत कैसे करें ? How to start Hindi Typing ?
सबसे
पहले आपको अपने दिमाग से यह बात पूरी तरह से निकाल देना है, कि हिंदी टाईपिंग कठिन है और इसे सीखना बहुत ही
कठिन है।
आपको
पूरा सेट-अप करने के पश्चात सर्वप्रथम अपने की-बोर्ड की होम रो (Home
Row) की प्रथम
key A को छोड़कर सेकण्ड key
S
से अपनी
ऊँगलियों को रखना है, जैसा कि नीचे इमेज मे दिखाया गया है।
आपको
अपने बायें हाथ की चार ऊँगलियों को SDFG पर रखना है तथा बीच मे दो key
(H & J) खाली छोड़ना है और उसके बाद वाली चार Keys ( K L ; ’ ) पर अपने
दाये हाथ की चार ऊँगलियॉं रखनी है।
तत्पश्चात
आपको ैSDFGH इन keys को दबाकर जो भी कैरेक्टर टाईप हो रहा है उनको
याद रखना है। जैसे जब आप S दबायेंगे तो े कि मात्रा टाईप होगी,
यदि आप D दबायेंगे तो ‘क’ टाईप होगा ।
इस प्रकार आपको सभी Keys
SDFGH पर जो भी Character
टाईप हो
रहा है, उनको बार-बार दबा कर याद करना है और उन्हें बार-बार टाईप
करके प्रैक्टिस करनी है। उसके बाद आपको उन keys से मिलकर
जो भी छोटे-छोटे शब्द बन सकते है , उन्हें बनाना है जिससे आपको कीस पूरी तरह से याद
हो जायेगी।
जैसे-
केर, राक
,साक, किस, सीश ।
यह रो
( Row) पूरी तरह से याद
हो जाने के बाद आपको टॉप रो (Top Row) को याद करना होगा। इसके लिये आपको अपनी ऊँगलियों
की पोजिशन नहीं बदलनी है , बल्कि ऊँगलियों को होम रो की keys पर रखकर ही जिस ऊँगली से जो भी कैरेक्टर टाईप
करने मे आसानी हो वो कैरेक्टर टाईप करे और टॉप रो (Top Row) की भी सारी keys को बार-बार दबाकर तथा प्रैक्टिस करके याद करना है
।
अब आप
दो Row की keys
को याद कर चुकें है अर्थात अब आपको तीसरी रो अर्थात
बॉटम रो (Bottom Row) की keys को याद करने की जरूरत है । इसमें भी आपको अपनी
ऊँगलियॉं होम रो की keys पर रखकर ही वहीं से जिस ऊँगली से बॉटम रो (Bottom
Row) की जो key पास लगे उसे टाईप करना है और उन्हें भी बार-बार
दबाकर याद करनी है।
जब आप
तीनों रो की keys को प्रैक्टिस करके अच्छी तरह
याद कर लेंगे तब आपको तीनों Rows की keys से मिलाकर छोटे-छोटे
Sentence बनाने का प्रयास करना है और प्रैक्टिस करनी है।
हिंदी
टाईपिंग की स्पीड कैसे बढ़ाये ? How to Increase Hindi Typing
Speed ?
अब आप
तीनों Rows की keys को पूरी तरह याद कर चुकें होंगे । जब आप इस स्थिति
मे आ जाये, तो आपको टाईपिंग बाबा ऐप मे टेस्ट का Option मिलेगा, उसमे पन्द्रह मिनट का
Time सेट करके हर रोज दो से तीन टेस्ट आपको लगाने है।
प्रारंभ मे आपको केवल सही शब्द टाईप करने पर ध्यान
देना है। जब आप सही शब्द टाईप करने लग जायेंगे , तब आपको थोडा तेज टाईप करने का प्रयास करना है, परन्तु यह बात अवश्य याद रखियेंगा ,कि आपकी टाईपिंग मे Accuracy अर्थात सही टाईप किये हुये शब्द जितने अधिक होंगे, आपकी टाईपिंग स्पीड उतनी ही अधिक होगी। इसलिये
सही शब्द टाईप करने का अधिक से अधिक प्रयास करे।
इस प्रकार
जब आप लगभग एक महीने तक भी प्रैक्टिस करते रहेंगे तो आपकी टाईपिंग स्पीड बहुत अच्छी
आने लग जायेगी और अब आप भी बड़ी ही आसानी से हिंदी मे टाईप कर सकेंगे।
आशा
करता हूँ, आपको
इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ तो सीखने को मिला होगा। यदि आपको इस आर्टिकल के माध्यम
से थोड़ी सी भी हैल्प हुई है तो कमेंट मे जरूर बताइयेंगा और इसे अपने टाईपिंग सीखने
वाले दोस्तो को भी शेयर किजियेगा।
हमारे ब्लॉग पर विजिट करने के लिये हदय से धन्यवाद ।
यह भी पढ़े-
मोबाईल से की-बोर्ड कैसे कनेक्ट करें ?
15 शॉर्टकट की जो आपको की-बोर्ड में एक्सपर्ट बना देगी



COMMENTS